तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, मसाज के बाद ड्राई फ्रूट खाते दिखे मंत्री

You are currently viewing तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, मसाज के बाद ड्राई फ्रूट खाते दिखे मंत्री

Another video of Satyendar Jain lodged in Tihar Jail goes viral, Minister seen eating dry fruits after massage

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, मसाज के बाद ड्राई फ्रूट खाते दिखे मंत्री

 

नई दिल्लीः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और नया वीडियो सामने आया है। नए वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर फल और ड्राई फ्रूट्स के अलावा बाहर का बढ़िया खाना परोसा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सत्येंद्र जैन अपने सेल में खाना खा रहे हैं। बता दें कि सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर जो वीडियो सामने आया  हैं वो इसके ठीक उलट हैं।

मिली जानकारी अनुसार, जेल में सत्येन्द्र जैन का वज़न 8 किलो तक बढ़ गया है। जबकि जैन के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि उनका वजन 28 किलो तक कम हो गया है। तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के नए वीडियो पर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी ने ये वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये जेल नहीं रिसॉर्ट लग रहा है। वहीं, इस वीडियो ने सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें सत्येंद्र जैन की तरफ से अदालत में कहा गया था कि जेल प्रशासन उनकी धार्मिक मान्यताओं के तहत उन्हें खाना नहीं देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें जरूरी खाद्य पदार्थ, फल-सब्जियां, मिश्रित बीज, सूखे मेवे और खजूर नहीं दिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी हुआ था। इस वीडियो में जैन मसाज कराते नजर आए थे। यह दावा किया गया था कि जिस शख्स से सत्येंद्र जैन मसाज ले रहे हैं उसका नाम रिंकू है और उस पर नाबालिग से रेप का आरोप है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *