तरनतारन में हुआ दर्दनाक हादसा, छत गिरने से मां-बेटे की मौत
तरनतारनः जिला तरनतारन के अंतर्गत आते गांव मोहनपुर में बीती रात एक मकान की छत्त गिरने से भयानक हादसा हो गया। देर रात हुए इस हादसे में घर में सो रहे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों ने मां-बेटे को मलबे से बाहर निकाला, परन्तु दम घुटने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की परन्तु मृतका के पति ने कोई कानूनी कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया।
हादसे की जानकारी देते थाना चोहला साहिब के मुख्य इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि गांव मोहनपुर में बीती रात मनजिंदर कौर (35) पत्नी जसविंदर सिंह अपने बेटे एकमजीत सिंह 9 वर्ष के साथ कमरे में सो रही थी। रात 12 बजे के करीब कमरे की छत अचानक नीचे गिर गई जिस कारण मां-बेटे की मौके पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस मुखी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति जसविंदर सिंह द्वारा कानूनी ना करवाने की बात कही जा रही है। इस दर्दनाक घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है।








Leave a Reply