तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

You are currently viewing तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

Major accident during Rath Yatra in Tamil Nadu, 11 people died due to high voltage wire

तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

 

चेन्नईः तमिलनाडु के तंजावुर जिले में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह रथ के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रथ का एक हिस्सा ऊपर से जा रहे हाई वोल्टेज करंट के तार के सम्पर्क में आ गया जिसके चलते पूरे रथ में करंट फैल गया। उस वक्त जितने भी लोग रथ को छूकर खड़े थे वे करंट की चपेट में आ गए। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत के काम में जुटी हुई है। वहीं इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वे आज सुबह 11:30 बजे तंजावुर पहुंचेंगे, जहां वे हालात का जायजा लेंगे और घायलों से मिलेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *