ट्रैवल एजेंट के बाद इस मशहूर कॉमेडियन पर लगे विदेश भेजने के नाम प पैसे ठगने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला…

You are currently viewing ट्रैवल एजेंट के बाद इस मशहूर कॉमेडियन पर लगे विदेश भेजने के नाम प पैसे ठगने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला…

After the travel agent, this famous comedian was accused of cheating money in the name of sending him abroad, know what is the whole matter…

ट्रैवल एजेंट के बाद इस मशहूर कॉमेडियन पर लगे विदेश भेजने के नाम प पैसे ठगने का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला…

 

जालंधरः पंजाब में विदेश बेजने के नाम पर लोग ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का लगातार शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब महानगर के एक मशहूर कॉमेडियन पर विदेश बेजने के नाम पर 6 लाख रूपए ठगने का आरोप लगा है। मशहूर कॉमेडियन पर आरोप लगाते रस्ता मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उक्त कॉमेडियन ने उसे यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए ले लिए और ना तो उसे यूके भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए।

पुलिस को दी शिकायत में ठगी का शिकार हुए रस्ता मोहल्ला निवासी नवनीत आनंद ने बताया कि उसने मशहूर कॉमेडियन स्टार को यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। काफी समय बीतने के बाद  कॉमेडियन से पूछा तो वह टालमटोल करता रहा ना तो उसने बाहर भेजा और ना ही उसके पैसे वापस किए जिसके बाद उन्होंने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने कॉमेडियन पर धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते नवनीत आनंद ने बताया कि उसने कॉमेडियन से 10 लाख रुपए में डील की थी। जिसमें 6 लाख रुपए पहले ले लिए थे और बाकी के 4 लाख रुपए वीजा लगने के बाद देने थे। नवनीत आनंद ने बताया कि उसने 16 फरवरी 2022 को 1 लाख रुपए अपने पंजाब नेशनल बैंक से कॉमेडियन के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए और 27 फरवरी 2022 को 2 लाख 70 हजार रुपए उसके भाई वनीत आनंद ने वेस्टर्न यूनियन की तरफ से भेजें और कुछ ही दिनों बाद कॉमेडियन और उसका साथी उसके घर आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *