जालंधर में बेखौफ लुटेरे, बाइक सवारों ने झपटी महिला की बालियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरे, बाइक सवारों ने झपटी महिला की बालियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fearless robbers in Jalandhar, bike riders snatched women’s earrings, incident caught in CCTV

जालंधर में बेखौफ लुटेरे, बाइक सवारों ने झपटी महिला की बालियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जालंधर में पुलिस के फ्लैग मार्च का नही बना कोई डर,चोर रोज देते है पुलिस को चैलेन्ज

जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह महानगर के अंतर्गत आते बस्ती शेख इलाके में उस वक्त सामने आया जब एक बुजुर्ग महिला की बाईक सवार लुटेरों ने बालियां छीन लीं और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ही लुटेरों ने बस्ती शेख में बुजुर्ग महिला की बालियां झपट ली। फरार हो रहे लुटेरों से बुजुर्ग महिला भीड़ गई, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। लोगों ने भी पीछा करने की कोशिश की। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए हैं। आरोपित सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *