जालंधर में फिर चली गोली, गांव हरिपुर में आप कार्यकर्ता पर फायरिंग, 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

You are currently viewing जालंधर में फिर चली गोली, गांव हरिपुर में आप कार्यकर्ता पर फायरिंग, 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Firing again in Jalandhar, firing on AAP worker in village Haripur, 4 attackers carried out the incident

जालंधर में फिर चली गोली, गांव हरिपुर में आप कार्यकर्ता पर फायरिंग, 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

 

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव हरिपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह 6 बजे के करीब चार युवकों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घयल युवक की पहचान करणजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल करणजीत सिंह उर्फ हैप्पी रोजाना की तरह वह शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हवेली में दूध दोहने गया था, लेकिन रास्ते में ही गग्गी और किंदा ने अपने 2 साथियों के साथ उसे तीन गोलियां मार दी। एक घुटने, दूसरी जांघ और तीसरी कूल्हे पर लगी। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को मरा समझ भाग गए। इसके बाद हैप्पी को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर तक चले ऑपरेशन के दौरान तीनों गोलियां निकाल ली गईं जिससे हालत स्थिर है।

सचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी इनवेस्टीगेशन सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी। जांच में पता चला कि हैप्पी गांव में ही खेती करता है और साथ में उसने मवेशी रखे हैं। इस कारण हवेली में रोजाना दूध लेने जाता था। आरोपी वहीं पर घात लगा कर बैठे थे। सूचना मिली तो तुरंत थाना आदमपुर, सीआईए देहाती और क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *