जालंधर में दिन-दिहाड़े UCO Bank में लूटेरों ने हथियारों के बल पर दिया बड़ी लूट की वारदात को अंजाम,जांच में जुटे पुलिस के आला अधिकारी…

जालंधर में दिन-दिहाड़े UCO Bank में लूटेरों ने हथियारों के बल पर दिया बड़ी लूट की वारदात को अंजाम,जांच में जुटे पुलिस के आला अधिकारी…

 

MBD NEWS(सुमेश शर्मा ) जालंधर में लूट की वारदातों में इजाफा होता जा रहा है। रोज़ाना कोई न कोई लुटेरों का शिकार बनता है वहीं आज का ताजा मामला यूको बैंक से लूटने का मामला सामने आया है। दिन-दिहाड़े 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर यूको बैंक से 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। इस घटना की जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने बताया कि 4 लुटेरे बैंक के अंदर आए, जिसमें से दो के पास हथियार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक ने पिस्तौल तानकर बैंक में मौजूद लोगों से सोना उतवाने के लिए कहने लगे। वहीं एक मैडम की चैन और रिंग उतारकर और 13 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *