जालंधर में डीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खुले रहे कई स्कूल,छात्रों की छुट्टी कर अधयापकों को बुलाया…

जालंधर में डीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खुले रहे कई स्कूल,छात्रों की छुट्टी कर अधयापकों को बुलाया…

पिछले कुछ समय से जालंधर के प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं प्रशासन के द्वारा लिखित आदेश को भी मुंह चढ़ाते हुए स्कूल अध्यापकों को प्रशासन द्वारा घोषित छुट्टी के बावजूद स्कूल में आने के लिए बाधित करते हैं। इससे पहले भी कई स्कूल स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर घोषित छुट्टियों में भी कुछ स्कूलों ने मनमानी करते हुए सरकारी आदेशो की धज्जियां उड़ाई थी फिर सिर्फ बच्चों को छुटटी कर अध्यापकों को स्कूल आने के कहा था।

इस बार चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेशों को भी अनदेखा कर प्राइवेट स्कूल अपने टीचरों को स्कूल आने के लिए बाधित किया।

ऐसा कर स्कूलों सरकारी आदेशों का पालन न करते हुए अपनी मनमर्जी करते दिखाई दिये। अब देखते की प्रशासन इन पर सख्त रुख अपनाते हुए कोई कार्रवाई करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *