जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

You are currently viewing जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

Big success in the hands of Jalandhar police, 4 drug smugglers arrested, one kg of heroin recovered… read full news

जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

 

जालंधरः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम में पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके इनके पास से 1 किलो से ज्यादा की हैरोइन बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी मानावाला और विश्वास कुमार निवासी जज के रूप में हुई, जिनसे पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये चारों तस्कर अमृतसर और तरनतारन से नशे की सप्लाई देने के लिए जालंधर में आते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, चारों पकड़े गए नशा तस्करों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय से पुलिस को 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय के पास 255-255 ग्राम हेरोइन थी। इसी तरह से लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू के और विश्वास के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिल  को भी कब्जे में लिया गया है।

पुलिस ने पकड़े गए गए दोनों आरोपियों शेरा और अजय निवासी तरनतारन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों तस्कर आपस में दोस्त हैं और तरनतारन में एक सीमेंट स्टोर पर काम करते थे। दोनों के तस्करों के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा। दोनों यह भी पता लगाया जाएगा कि वह नशा लाकर आगे किसे सप्लाई करते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *