जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में हुए नतमस्तक, पंजाब के युवाओं के लिए कही यह बात
जालंधरः श्री गुरु रविदास महाराज जी के 646वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को जालंधर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शोभायात्रा में शामिल हुए। बता दें कि शहर में आज प्रकाश पर्व को लेकर विशाल शोभायात्राएं अलग-अलग जगहों पर निकाली जा रही हैं। मुख्य शोभायात्रा बूटा मंडी सतगुरु रविदास धाम से निकल रही है। इस दौरान उन्होंने समूह संगत को बधाई देते हुए गुरुजी के उपदेशों से जीवन का मार्गदर्शन लेने की बात कही। सीएम मान ने रविदास मंदिरों में लंगर और कम्युनिटी हॉल की स्थापना के लिए ग्रांट देने की घोषणा की।
जानकारी अनुसार, बूटामंडी सतगुरु रविदास धाम में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री गुरु रविदास जी महाराज के दरबार में नतमस्तक हुए। उन्होंने इसके बाद वहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों-सैंकड़ों साल पहले जो हमारे गुरु बातें बोल गए थे उनका आज भी महत्व है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाएंगे। निजी-सरकारी के अंतर को खत्म किया जाएगा। पंजाब के सरकारी स्कूलों में हर तरह की आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। सीएम मान ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में माहौल ऐसा बन चुका है कि यहां गरीबों को अपने ही लूट रहे हैं।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाएंगे। निजी-सरकारी के अंतर को खत्म किया जाएगा। पंजाब के सरकारी स्कूलों में हर तरह की आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रेन ड्रेन रोकने से लिए युवाओं को विदेश जाने से भी रोका जाएगा ताकि वह अपनी ऊर्जा राज्य में लगा सकें। खुद के धंधे शुरू करके औरों के लिए भी रोजगार के द्वार खोलें।








Leave a Reply