जालंधर जिले में ब्लाक स्तरीय बैंकरज़ समिति की तिमाही बैठके शुरू

 

जालंधर जिले में ब्लाक स्तरीय बैंकरज़ समिति की तिमाही बैठके शुरू

MBD NEWS(सुमेश शर्मा)जालंधर, 20 जुलाई आर्थिक वर्ष 2024- 2025 की पहली तिमाही की समीक्षा करने के लिए ब्लाक स्तरीय बैंकरज़ समिति द जालंधर पूर्वी और पश्चिमी ब्लाकों की मीटिंग हुई, जिसमें एल.डी.एम जालंधर एम.एस.मोती, ए.डी.सी. ( ग्रामीण विकास) दफ़्तर से आजीविका मिशन के प्रतिनिधी, रूडसैट इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर संजीव चौहान, करिसल फाऊड्डेशन और बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मीटिंग में पहली तिमाही दौरान बैंकों की कार्यगुज़ारी की समीक्षा के साथ-साथ पिछले आर्थिक वर्ष के लिए रखे गए लक्ष्य और नतीजों बारे जानकारी दी गई!

हाल ही में हुई लोक सभा और जालंधर पश्चिमी विधान सभा उप चुनाव में बैंक स्टाफ द्वारा निभाई ड्यूटी और सहयोग की प्रशंसा की गई।

एल.डी.एम.श्री एम.एस. मोती ने जन सुरक्षा योजनाओं एंव प्रधान मंत्री स्वै-निधी योजना के अंतर्गत लाभपात्रियों को जागरूक करने साथ-साथ कर्ज़े के लिए आए आवेदनों के जल्द निपटारे के लिए हिदायते दी।

जून 2024, तिमाही की समीक्षा के साथ-साथ जिले की कम संचित कर्ज़ अनुपात ( सी.डी.रेशो) के बारे में भी जानकारी सांझा की गई और बैंकों को इसमें सुधार करने के लिए अधिक से अधिक कर्ज़े मंज़ूर करने के लिए कहा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *