जालंधर : गैंगस्टर प्रिंस बाबा ने युवक पर चलाई गोलियां

You are currently viewing जालंधर : गैंगस्टर प्रिंस बाबा ने युवक पर चलाई गोलियां

जालंधर : गैंगस्टर प्रिंस बाबा ने युवक पर चलाई गोलियां

  •  जालंधर में बस्ती बावा खेल स्थित कटहिरा मोहल्ला में मंगलवार देर रात स्विफ्ट कार में आए 5 हथियारबंद बदमाशों ने युवक को घर के बाहर घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और हवा में दो गोलियां चलाईं।मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने क्राइम सीन से एक खोल बरामद किया है। वारदात का सीसीटीवी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस बाबा और आकाश सहित उसके साथ बब्बू, विशाल दुबे व गोपी सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरूपुलिस को दी गई शिकायत में मखदूमपुरा के रहने वाले दविंदर बिल्ला ने बताया कि उसका पुश्तैनी घर कटहिरा मोहल्ला में है। जहां वह अपने परिवार के सदस्य की मौत पर अफसोस जताने पहुंचा था। देर रात वह अपने घर के बाहर खड़ा होकर रिश्तेदारों से बात कर रहा था। तभी पीछे से ग्रे रंग की स्विफ्ट कार उसके पास रुकी। उसमें से 5 युवक निकले और उन्होंने टांगों पर मुक्के मारने शुरू कर दिए।परिजनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने पिस्टल निकाल ली। इसी बीच प्रिंस बाबा ने एक गोली हवा में चला दी। आरोपियों ने जब दूसरी गोली चलाई तो वह पिस्टल में फंस गई। जिसके बाद तीसरे साथी ने अपना रिवॉल्वर निकालकर हवाई फायर किया। कर दी है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *