जालंधर के संतोखपुरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लीव इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

You are currently viewing जालंधर के संतोखपुरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लीव इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

Lover murdered girlfriend in Santokhpura, Jalandhar, woman was living with lover in live-in

जालंधर के संतोखपुरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लीव इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

 

जालंधरः महनगर के अंतर्गत आते संतोखपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति द्वारा लीवइन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला की पहचान सुमन निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का तलाक हो चुका था तथा उसका एक 8 साल का बेटा भी है। महिला पिछले 2 साल से अपने प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी। हत्यारे ने पहले अपनी प्रेमिका के बेटे को बहाने से बाहर भेजा और फिर उसका मर्डर करके फरार हो गया। आरोपी डाउन सीलिंग का ठेकेदार है। जैसे ही महिला का बेटा वापिस आया तो उसने मां का शव देख शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर थाना 8 की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *