जालंधर के इस पॉश एरिया में एक घर से मिली शैफ की लाश,जांच शुरू

जालंधर के इस पॉश एरिया में एक घर से मिली शैफ की लाश,जांच शुरू

जालंधर : शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में एक घर से शैफ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह कोठी किसी कर्नल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निक्कू पार्क के पास कोठी नंबर 602 में एक शैफ की लाश मिली है। मृतक की पहचान सुखजिदंरा के रूप में हुई है और वह यहां किराए पर रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक एक बार में शैफ का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात 2 बजे के करीब हुई है। थाना नंबर 6 की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। धारा 174 के तहत कार्रवाई करते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *