जानें किस वजह से अमृतसर में लैंड करवाना पड़ा उपराष्ट्रपति का विमान..

जानें किस वजह से अमृतसर में लैंड करवाना पड़ा उपराष्ट्रपति का विमान..

अमृतसर : स्मॉग और कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की फ्लाइट मंगलवार दोपहर को लुधियाना की बजाय श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर पर उतरी। उपराष्ट्रपति को लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक चार्टर विमान से लुधियाना एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन कम दृश्यता के कारण विमान लुधियाना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड नहीं हो सका।

फ्लाइट के अमृतसर में उतरे जाने के बाद, पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए एयरपोर्ट पर पहुंचकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, अमृतसर देहात के एसपी चरणजीत सिंह सोहल और एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल एयरपोर्ट पर पहुंचे और उपराष्ट्रपति को रिसीव किया।

दिल्ली-लुधियाना हवाई मार्ग पर कम विजिबिलिटी के कारण उपराष्ट्रपति का विमान जालंधर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर भी नहीं उतर सका। विमान के अमृतसर में उतरने के बाद, उपराष्ट्रपति को लुधियाना जाने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

उपराष्ट्रपति धनखड़, जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में “जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा परिवर्तन के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन” पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, अब अमृतसर से लुधियाना के लिए रवाना होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *