जानें किस जगह लोकसभा चुनाव के बीच मिले विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

जानें किस जगह लोकसभा चुनाव के बीच मिले विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

 

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडो अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं और तलाशी ले रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच संदेशखाली में कहां से पहुंचे विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

एनएसजी संदेशखाली.

पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल की तीन सीटों पर दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. तब उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडों अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं. उनके साषथ बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड भी है. लेकिन संदेशखाली में एनएसजी कमांडो क्यों आये हैं? इसे लेकर काफी चर्चा है. कथित तौर पर संदेशखाली में जहां हथियार रखे गए थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी पाए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, एनएसजी का बम निरोधक और खोजी दस्ता विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा करने, उन्हें सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर ले जाने और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का काम कर रहा है. इसके लिए रोबोट भी उतारे गए हैं.

संदेशखाली में तलाशी के दौरान मिले विदेशी हथियार

संदेशखाली में एनएसजी के सर्च के दौरान विदेशी आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक संदेशखाली से केंद्रीय एजेंसी के हाथ विदेश में बनी पिस्तौलें और राइफलें लगी हैं. बताया गया है कि अब तक कम से कम 15 घरेलू और विदेशी फायर आर्म्स पाए गए हैं. इनमें विदेश में बनी 9 एमएम और 7 एमएम पिस्टल शामिल हैं. टीम को बम और कारतूस भी मिले हैं. जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जमीन खोंद कर तलाशी ली जा रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *