जानें किस जगह ट्रिपल मर्डर से दहला गया पूरा शहर, भाई-भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

जानें किस जगह ट्रिपल मर्डर से दहला गया पूरा शहर, भाई-भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिला में ट्रिपल मर्डर की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक भाई ने बड़े भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार है, पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है। सोनीपत के एसपी मुकेश जाखड़ ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि की है।

 जानकारी के अनुसार, राज्य के सोनीपत जिले के गांव बिंधरोली में सगे भाई ने बड़े भाई, उसकी पत्नी और तीन माह के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अमरदीप, उसकी पत्नी मधु और तीन माह के शिवम को तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घर में ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी मंदीप मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। सोनीपत पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है।

एसीपी मुकेश जाखड़ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि अब तक जांच में हत्या की वजह का पता नहीं चला है और घरवालों से पुलिस स्टेटमैंट ले रही है। उधर, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फेल गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *