जल रहा है मेवात : जलाने वाला मास्टरमाइंड कौन? दो गुट भिड़े, 40 गाड़ियां फूंकी, इंटरनेट किया गया बैन
राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कहा कि इलाके में पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है. हमने इस मामले में केंद्र से भी बात की है. हम वहां लगातार शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कहा कि इलाके में पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है. हमने इस मामले में केंद्र से भी बात की है. हम वहां लगातार शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां लोग फंसे हुए हैं उनका रेस्क्यू किया जा रहा है. लोगों से शांती बहाल करने की अपील की जा रही है. फिलहाल इंटरनेट बंद कर दिया गया है.
फिलहाल अलग-अलग वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को इलाके में फ्लैग मार्च करना पड़ा.
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हरियाणा की अगुवाई में ब्रज मंडल मेवात जलाभिषेक धार्मिक यात्रा आज सोमवार को नलेश्वर शिव मंदिर से शुरू हुई. यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा के अलावा पड़ोस के अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचे. यह यात्रा पिछले 3 साल से मेवात जिले में निकाली जा रही है.
मोनू मानेसर के वीडियो से बढ़ा विवाद
यात्रा को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब राजस्थान के नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो डाला गया जिसमें उसकी ओर से दावा किया गया कि वह इस यात्रा में खुद शामिल होगा. इस यात्रा में उसके शामिल होने को लेकर मेवात और नूंह इलाके में विवाद छछड
मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि जिस मोनू मानेसर की वजह से मेवात में माहौल खराब हो रहा है और जो नासिर-जुनैद हत्याकांड में शामिल रहा है, उसे इस यात्रा में शामिल नहीं होने देना चाहिए. इस पक्ष ने यह भी कहा कि अगर वो इलाके में आया तो उसे घुसने नहीं दिया जाएगा.
कुछ मुस्लिम युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा कि यात्रा हर साल निकलती है और यात्रा से हमको ऐतराज नहीं है लेकिन मोनू मानेसर जैसा व्यक्ति खुलेआम चुनौती देकर इस यात्रा में शामिल होने की बात कर रहा है इसलिए वो इसका विरोध करेंगे.
हालांकि इस यात्रा में मोनू मानेसर शामिल हुआ या नहीं, इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जब यह यात्रा मंदिर से निकल कर फिरोजपुर झिरका की तरफ बढ़ रही थी तो रास्ते में एक चौराहे पर मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया और उसके बाद पूरा बवाल मच गया.








Leave a Reply