जल्द ही हल होगा SYL का मुद्दा! 14 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री भगवंत मान और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की बैठक- केंद्र नहीं करेगा हस्तक्षेप

जल्द ही हल होगा SYL का मुद्दा! 14 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री भगवंत मान और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की बैठक- केंद्र नहीं करेगा हस्तक्षेप

 

चंडीगढ़ : वर्षों से चल रहा एसवाईएल का मुद्दा हल हो सकता है। जानकारी है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल 14 अक्टूबर को एसवाईएल मुद्दे पर बैठक करेंगे। दोनों सीएम आपस में बैठकर मसले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। हालांकि केंद्र की तरफ से इस बैठक में कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा।

बता दें कि दोनों राज्यों के लिए हमेशा से ही SYL बड़ा मुद्दा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सितंबर की शुरुआत में केंद्र सरकार से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से जुड़े वर्षों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ बैठक करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि यह एक संवेदनशील मामला है और देश के व्यापक हित में इसे इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता। पानी एक प्राकृतिक संसाधन है और लोगों को इसे साझा करना सीखना चाहिए, चाहे वह व्यक्तिगत स्तर पर हो या राज्य के स्तर पर। मामले को केवल एक शहर या एक राज्य के दृष्टिकोण से नहीं देखा जा सकता है। यह प्राकृतिक संपदा जिसे साझा किया जाना है और इसे कैसे साझा किया जाना है, यह एक तंत्र है जिस पर काम करने की जरूरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *