जगन्नाथ पुरी मंदिर में  बांग्लादेशी नागरिको के घुसने पर पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

जगन्नाथ पुरी मंदिर में  बांग्लादेशी नागरिको के घुसने पर पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

 

 

ओडिशा के प्रतिष्ठित जगन्नाथ पुरी मंदिर में बांग्लादेशी मूल के चार लोगों के प्रवेश करने से बवाल मच गया. दरअसल, ये सभी लोग दूसरे धर्म के हैं और इस मंदिर में केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही पूजा अर्चना करने की अनुमति है. इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है. पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुशील मिश्रा के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली थी कि मंदिर परिसर में दूसरे धर्म के कुछ लोग प्रवेश कर गए. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नौ लोगों को हिरासत में लिया.

जगन्नाथ पुरी मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

जगन्नाथ पुरी मंदिर.
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि कई बांग्लादेशी गैर-हिंदू नियमों का उल्लंघन कर 12वीं सदी के मंदिर में प्रवेश कर गए. इसके बाद रविवार शाम को उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

आरोपियों के खिलाफ सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है. पुरी के एडिशनल एसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में ले लिया. एएसपी ने कहा, ‘हमें शिकायत मिली है कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘हमने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

मंदिर के नियमों के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है. एएसपी मिश्रा ने कहा, अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *