गोराया की युवती को ट्रैवल एजेंट ने मस्कट में 70 हजार में बेचा, युवती ने परिजनों को वीडियो भेज लगाई बचाने की गुहार

You are currently viewing गोराया की युवती को ट्रैवल एजेंट ने मस्कट में 70 हजार में बेचा, युवती ने परिजनों को वीडियो भेज लगाई बचाने की गुहार

Goraya’s girl was sold by a travel agent in Muscat for 70 thousand, the girl sent a video to the family, requesting to save

गोराया की युवती को ट्रैवल एजेंट ने मस्कट में 70 हजार में बेचा, युवती ने परिजनों को वीडियो भेज लगाई बचाने की गुहार

 

जालंधर : पंजाब के हजारों युवा बेहतर भविष्य के सपने लेकर यहां हर रोज विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं कभी कभी गलत एजेंट के चक्कर में फंसकर अपनी जान को भी जोखिम में डाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के अंतर्गत आते गोराया के गांव धुलेता की युवती के साथ हुआ, जहां एक ट्रैवेल एजेंट और उसके पति ने युवती को सिंगापुर भेजने की बजाए मस्कट पहुंचा दिया और वहां उसे 70 हजार रुपए में बेच दिया। जिसके बाद पीड़ित युवती ने एक वीडियो संदेश भेजकर अपने परिजनों को बचाने की गुहार लगाई है।

इस संबंधी जानकारी देते पीड़िता की मां कश्मीर कौर ने बताया कि उनकी लड़की 9 अगस्त को सिंगापुर के लिए गई थी लेकिन महिला एजेंट ने उसे मस्कट भेज दिया। कश्मीर कौर ने कहा कि उसने तीन लाख रुपये ब्याज पर लेकर उसे सिंगापुर के लिए भेजा था लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है। जब इस संबंध में वह बात करने के लिए एजेंट के पास गई तो एजेंट की लड़की ने उससे गाली-गलौज किया और धमकियां दे घर से निकाल दिया।

वहीं मस्कट में जाकर फंसी सतवंत कौर ने इसकी जानकारी वीडियो बना परिवार को दी और मदद की गुहार लगाई। उसने वीडियो में कहा कि उसकी एजेंट पंजाब में रहती है और एजेंट का पति दुबई में रहता है। उक्त लोगों ने उसे मस्कट में 70 हजार रुपये में बेच दिया है। उसने वीडियो में कहा कि मस्कट में उसे बहुत परेशानी हो रही है, जिसके जिम्मेदार एजेंट और उसका पति है।

इस संबंधी जब पुलिस से बात की तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की का वीडियो आने के बाद स्वजनों ने शिकायत दी थी लेकिन बयान देने के लिए नहीं आ रहे। लड़की के स्वजनों को बार-बार बुलाया जा रहा है, लेकिन वे खुद नहीं आ रहे। यदि स्वजन कार्रवाई के लिए कहते हैं तो पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *