गुवाहाटी-बीकानेर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 9 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग घायल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया घटनास्थल का दौरा

गुवाहाटी-बीकानेर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 9 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग घायल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया घटनास्थल का दौरा

Major train accident in Guwahati-Bikaner, 9 people killed, more than 40 people injured, Railway Minister Ashwini Vaishnav visited the spot

गुवाहाटी-बीकानेर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 9 लोगों की मौत 40 से ज्यादा लोग घायल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया घटनास्थल का दौरा

 

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में वीरवार देर शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर गुवाहटी एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। वहीं, आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “ये बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।” मैं लगातार प्रधानमंत्री के संपर्क में हूं। मैं दुर्घटना स्थल पर आया हूं ताकि इसका मूल कारण पता चले और पता करके उसे हल किया जाए, ताकि इस तरह की घटना की कभी पुनरावृत्ति न हो।

बता दे कि वीरवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मायानगरी के पास ट्रेन के 12 कोच पटरी से उतर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में कम से कम 50 घायलों को बचाया गया। इसके अलावा हादसे से जुड़ी कई दिल दहला देने वाले फोटो-वीडियो सामने आए थे, जिनमें लोग बुरी तरह से फंसे हुए नजर आ रहे थे।

जानकारी अनुसार दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं, भारतीय रेलवे की तरफ से हादसे में मारे गए मृतकों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की राशि का ऐलान किया गया है। और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *