खालिस्तानियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ी

खालिस्तानियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ी

 

  • खालिस्तानी आतंकियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था करीब 4 गुना बढ़ा दी गई है। गुरुवार शाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के साथ अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नर्मदा होटल लाया गया।

इस दौरान एक DCP, एक SP, 4 PI, 5 PSI और 100 से अधिक पुलिस, सुरक्षाकर्मी, BDDS और CISF के जवान तैनात रहे। वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाना है।टीम की सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अब खिलाड़ी का सुरक्षा घेरा पहले से ज्यादा मजबूत है। एक समय टीम इंडिया के आने पर यहां 2 PCR वैन टीम की सुरक्षा में लगाई जाती थीं, लेकिन आज DCP से लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। टीम इंडिया की सुरक्षा का जिम्मा गुजरात पुलिस ने लिया है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के होटल हयात में ठहरने के अरेंजमेंट किए गए हैं। गुजरात पुलिस ने पिछले 2 दिनों से होटल के आसपास सुरक्षा पहरा सख्त कर दिया गया है।

होटल के आसपास भी पुलिस घेराबंदी कर दी गई है। इस होटल में केवल पाकिस्तान टीम और उनके मैनेजमेंट के सदस्य ही हैं। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था 15 अक्टूबर तक रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *