खरड़ के सरकारी स्कूल में बारिश बनी आफत, स्कूल में भरा पानी, बच्चों को वापस भेजा घर

Rain became a disaster in Kharar’s government school, water filled the school, children were sent back home

खरड़ के सरकारी स्कूल में बारिश बनी आफत, स्कूल में भरा पानी, बच्चों को वापस भेजा घर

चंडीगढ़ः पंचकूला और मोहाली में सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। मानसून की यह बारिश मोहाली जिले के खरड़ कस्बे में सरकारी स्कूल के लिए आफत बनकर आई। स्कूल में बारिश का पानी अंदर तक भर जाने के कारण स्कूल को बंद करना पड़ा, जिस वजह से छुट्टी करके बच्चों को घर भेजना पड़ा। पानी इतना ज्यादा था कि न बैठने की जगह थी और न ही खड़े हो पा रहे हैं। ऐसे में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ की तरफ से अभिभावकों को कहा जा रहा है कि वह आज अपने बच्चों को स्कूल न भेजें और जो बच्चे स्कूल आए हैं उन्हें वापस घर ले जाएं।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में सुबह छह बजे से बारिश शुरू हुई थी जो कि अभी भी जारी है। सड़कों पर कई फीट पानी भर जाने से लोगों के वाहन भी पानी में बंद हो गए। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। शहर की सड़कें जलमग्न हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भी शहर की सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति में ट्रैफिक को कंट्रोल कर रही है। वहीं जिन जगहों पर दिक्कत हैं उन जगहों से लोगों को ट्रैवल करने से मना कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *