क्या सच में जिंदा है LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन, एक नेता के दावे ने बढ़ाई सनसनी

  क्या सच में जिंदा है LTTE प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन, एक नेता के दावे ने बढ़ाई सनसनी

 

कोलंबो/नई दिल्ली : एलटीटीई प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर एक दावे के तहत की गई है। तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस नेता और वल्र्ड कन्फेडरेशन ऑफ तमिल के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन ने दावा किया है कि प्रभाकरन जीवित हैं और स्वस्थ हैं। हमें विश्वास है कि इससे उनकी मौत की अफवाहों पर विराम लगेगा। वो जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे।

प्रभाकरन को 18 मई 2009 को श्रीलंका सरकार ने मृत घोषित किया था। नेदुमारन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस खबर से उन अटकलों पर विराम लगेगा, जो लिट्टे प्रमुख के बारे में फैलाई गई हैं। आगे कहा, आपको बता दें कि वह जल्द ही तमिल जाति की मुक्ति के लिए एक योजना की घोषणा करने वाले हैं। दुनिया के सभी तमिल लोगों को मिलकर उनका समर्थन करना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *