कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली के करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

 कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली के करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

 

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया. बेसमेंट में ही कोचिंग सेंटर का लाइब्रेरी थी. पानी के अचानक बेसमेंट में आने से मौजूद कई छात्रा बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंसे रह गए. बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई.

 

दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

करोल बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन करते छात्र

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. छात्रा का कहना है कि दिल्ली में ऐसे कितने कोचिंग सेंटर हैं जो हर दिन छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है. छात्रों से मिलने के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचे थे. जैसे ही वो छात्रों के पास पहुंचे उनका विरोध शुरू हो गया. छात्र वापस जाओ का नारा लगाने लगे. यादव छात्रों से बात करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो सका.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *