किसानों पर पड़ी महंगाई की मार, डीजल के बाद डीएपी खाद के बढ़े दाम

You are currently viewing किसानों पर पड़ी महंगाई की मार, डीजल के बाद डीएपी खाद के बढ़े दाम

Farmers hit by inflation, after diesel, the price of DAP fertilizer increased

किसानों पर पड़ी महंगाई की मार, डीजल के बाद डीएपी खाद के बढ़े दाम

 

चंडीगढ़ः पंजाब में किसानों पर महंगाई की मार पड़ गई है। सरकार एक तरफ तो किसानों को मुआवजा दे रही है वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने डीएपी खाद के रेट बढ़ा दिए हैं। अगले सीजन से किसानों को डीएपी खाद 150 रुपए महंगी मिलेगी। पंजाब में पहले डीएपी खाद की कीमत 1200 रुपए थी, अब इसकी कीमत बढ़कर 1350 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दामों को लेकर किसान यूनियनों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितनी कीमत फसल की बढ़ाई जाती है, उतनी ही खाद की भी बढ़ाए जाएं। सरकार तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लें।

जिक्रयोग्य है कि केंद्र सरकार की तरफ से तर्क दिया जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में रेट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया गया है। पिछली बार भी केंद्र ने रेट बढ़ाए थे। तब किसानों ने विरोध किया तो सब्सिडी दे दी। बता दें कि किसानों को कृषि को लेकर आए दिन किसी न किसी मुसीबत का सामना करना पड़ता है और वह सरकार के आगे गुहार लगाते रह जाते हैं परंतु उनकी सुनवाई नहीं होती। इसी के चलते किसान कभी खुदकुशी तो कभी ऋण लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

वहीं, किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि सरकार फसल के रेट तो 2.5% मुश्किल से बढ़ाती है। वहीं खाद और बीज के रेट 20 से 25% तक बढ़ा दी जाती है। किसान तो पहले ही कर्जाई है। इतनी महंगी खाद कहां से खरीदेगा?। पहले ही डीजल भी महंगा खरीदना पड़ रहा है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *