कांग्रेस विधायक पाहड़ा के पिता हत्या के केस में नामजद
Congress MLA Pahda father named in murder case
गुरदासपुर -कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस प्रधान बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा को हत्या के मामले में नामजद किया गया है। इस मामले में गुरमीत सिंह पाहड़ा समेत 6 लोगों को नामजद किया गया है। यह केस गुरदासपुर के गांव पाहड़ा में सोमवार को शुभम नामक युवक की भेदभरी हालत में माैत से जुड़ा है। 25 साल के युवक शुभम का शव कल गांव पाहड़ा के खेत मं मिला था और उसकी मां रीना का कहना था कि यह हत्या प्रेम संबंधों के चलते हुई है।
रीना के मुताबिक शुभम को बाबी नामक य़ुवक अपने साथियों समेत घर से बुला ले गया था और शुभम रात को नहीं मिला। फिर उसकी लाश खेत में मिली। शुभम जिस लड़की से प्यार करता था उसकी शादी कहीं और हो गई। हालांकि रंजिशन शुभम की हत्या कर दी गई। शुभम की मां के मुताबिक आरोपियों को गुरमीत सिंह पाहड़ा का समर्थन है और पाहडा उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां देते थे। हालांकि पाहड़ा परिवार ने सभी आरोपों से इंकार किया है।









Leave a Reply