
कहर ढाने लगा कोहरा, Jalandhar में घनी धुंध के कारण हुए School Bus से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे
जालंधरः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही घनी धुंध के कारण जहां विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई है जिस कारण हादसों का कहर भी शुरू हो गया है। इसी के तहत महानगर में सोमवार सुबह दिन चढ़ते ही घनी धुंध के कारण शहर में दो हादसे हो गए। पहला हादसा जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ जब एक स्कूल बस और वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान स्कूल बस में बच्चे भी सवार थे। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का जानी-माली नुकसान नहीं हुआ, वहीं दूसरा हादसा कपूरथला हाईवे पर स्थित कुंज बाहर के बाहर हुआ। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पहला हादसा पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस और अन्य वाहन हादसे का शिकार हो गए। घटना के वक्त स्कूल बस में बच्चे भी बैठे हुए थे। इस हादसे से स्कूली बच्चे बुरी तरह से सहमे हुए थे। जानकारी के अनुसार जालंधर के एक निजी स्कूल की बस से हादसा हुआ है। रोजाना की तरह बस ड्राइवर बच्चों को लेकर जालंधर पठानकोट हाईवे से निकल रहा था। हाईवे पर जीरो विजिबिलिटी थी। ये हादसा श्रीमन अस्पताल के सामने हुआ था। हादसे का शिकार हुई बस के साथ 3 गाड़ियों की टक्कर हुई। तीनों गाड़ियों में सवार लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं। वहीं, स्कूल बस में 5 बच्चे सवार थे।
वहीं दूसरा हादसा जालंधर-कपूरथला हाईवे पर स्थित जालंधर कुंज के नजदीक हुआ है, जहां एक पीआरटीसी की बस, एक ट्रक और एक कार बुरी तह से क्षतिग्रस्त हुई है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। मगर तीन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें एक पीआरटीसी की बस भी शामिल है, जिसमें सवारी बैठी हुई थी। ये हादसा भी घने कोहरे के कारण हुआ है।








Leave a Reply