ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों की नापाक हरकत मंदिरों में फिर किया अटैक, स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़- गेट पर लगाया झंडा

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों की नापाक हरकत मंदिरों में फिर किया अटैक, स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़- गेट पर लगाया झंडा

 

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर के बाप्स स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बाप्स स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया और तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर के गेट पर खालिस्तान का झंडा लटका हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पश्चिमी सिडनी के रोजहिल उपनगर के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। जब मंदिर प्रबंधन शुक्रवार को पूजा करने के लिए पहुंचा तो देखा की मंदिर की दीवार टूटी थी। वहीं गेट पर खलिस्तान का झंडा भी लटका हुआ था।

शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंची सेजल पटेल (हैरिस पार्क निवासी) ने बताया कि जब मैं आज सुबह प्रार्थना के लिए आई तो मैंने सामने की दीवार टूटी देखी। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ की घटना देखने के बाद मैंने मंदिर प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद NSW पुलिस को जानकारी दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *