आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने किया ऐलान,मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने किया ऐलान,मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

 

 

भोपाल : मध्य प्रदेश में चुनावी साल की हलचल शुरू हो चुकी है। दोनों प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी सक्रिय हो चुके हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी भी ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

राज्यसभा सांसद सांसद व राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक शनिवार को भोपाल प्रवास पर हैं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पहले उन्होंने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश चुनाव में सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

संदीप पाठक ने बताया कि पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का आधार हमारे मुद्दे हैं, जो जनता से जुड़े हुए हैं।

आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, शिक्षा, गुड गवर्नेंस, भ्रष्टाचार खत्म करना, महंगाई कम करना, रोजगार के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप पाठक ने कहा कि अब तक यहां के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था और जनता ने इन्हें बदल बदलकर मौका दिया, लेकिन अब सभी इनसे त्रस्त हो चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *