आज अमृतसर में पहुंच कर राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में टेकेंगे माथा, रैली में तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों को करेंगे संबोधित

आज अमृतसर में पहुंच कर राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में टेकेंगे माथा, रैली में तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों को करेंगे संबोधित

 

अमृतसर : कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। तकरीबन 4 बजे वें अमृतसर पहुंच जाएंगे। दिल्ली- हरियाणा सहित देश में छठें चरण के चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब बड़े नेताओं ने पंजाब का रुख करना शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा पूरा हो रहा है। जिसके बाद अब राहुल गांधी पंजाब में तीन रैलियां करेंगे।

राहुल गांधी अमृतसर में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी व मौजूदा सांसद गुरजीत औजला के हक में प्रचार करेंगे। मीरांकोट में उनके लिए पंडल सजाया गया है। तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों के लिए यहां बैठने के प्रबंध किए गए हैं। VVIP मूवमेंट के चलते पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। 1000 से अधिक पुलिस फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्से को तैनात किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *