अमृतसर में रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

You are currently viewing अमृतसर में रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

In Amritsar, the relative raped the woman, together with the companions carried out the incident by lifting the sleeping woman in the house with a cot and taking her to the fields.

अमृतसर में रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

 

अजनालाः महानगर के अंतर्गत आते अजनाला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में सो रही महिला को चारपाई सहित उठाकर खेतों में लेजाकर दुष्कर्म कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी द्वारा महिला से मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार है तथा उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की पहचान सिपाही निवासी गांव चमियारी तथआ उनके साथी राणा, बिल्लू, सक्की खल, मुन्नी और दीनू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और सारा परिवार एक ही घर में रहता है। उसका दूर का रिश्तेदार सिपाही उस पर बुरी नजर रखता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर में सो रही थी। आधी रात को सिपाही अपने साथियों के साथ उसके घर में पहुंचा और उसे चारपाई सहित घर से उठाकर खेत में ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने खेत में उसके साथ दुषकर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई की और वहां से भाग निकले। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और सारा मामला परिवार वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। सब-इंस्पेक्टर हरविंदर कौर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *