अमृतपाल की तलाश में NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंचीं- पुलिस ने 458 करीबियों की लिस्ट NIA को सौंपी

अमृतपाल की तलाश में NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंचीं- पुलिस ने 458 करीबियों की लिस्ट NIA को सौंपी

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह चौथे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस पूरे राज्य में उसकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अब NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंच गईं और इन टीमों ने अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, गुरदासपुर, जालंधर जिलों में जांच शुरू कर दी है। उधर, अमृतपाल के चाचा को पंजाब से असम के डिब्रूगढ़ सेंटर जेल शिफ्ट किया गया है।

NIA की टीम हथियारों, विदेशों से लिंक, फंडिंग और ISI से लिंक की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 458 करीबियों की पहचान कर NIA को उनकी सूची सौंपी है। इनमें ए, बी और सी कैटेगरी में बांटा गया है। ए कैटेगरी के 142 लोग हैं जो 24 घंटे अमृतपाल के साथ रहते थे। बी कैटेगरी में 213 वो लोग थे जो फाइनेंस और संगठन का काम देखते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *