आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ कर तीन विधायक भाजपा में हुए शामिल, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता
चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनावों को कुछ ही समय बचा है। इस बीच पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो गई है।आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।
तीनों विधायकों ने पिछले 2 दिनों में AAP से इस्तीफा दिया। रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सोमवार को कुंवर ने भी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद आज तीनों ही भाजपा में शामिल हो गए हैं।









