पंजाब के दौरे पर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 2027 चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

पंजाब डेस्क : 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह 2 दिन पंजाब के दौरे पर रहेंगे।
बताया जा रहा है कि 20 और 21 जून को वह पंजाब आएंगे। इस दौरान वह सबसे पहले वे अमृतसर आकर श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके बाद वे पंजाब के अन्य शहरों में जाएंगे और पार्टी वर्कर्स और नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान वे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का चुनाव कैंपेन शुरू करने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे।










