बावा लाल दयाल आश्रम में गूंजेगी राम कथा ;19 से 23 जनवरी तक सजेगा पावन दरबार,आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) बावा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में श्री बावा लाल दयाल जी के पावन जन्मोत्सव एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में 19 से 23 जनवरी तक श्री राम कथा श्रद्धापूर्वक करवाई जा रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज ने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे विधिवत पूजन करके शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 19 से 22 जनवरी तक शाम 4 से रात 7 बजे तक श्री राम कथा करवाई जाएगी और 23 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक श्री राम कथा और दोपहर 12 बजे संत सम्मेलन श्रद्धापूर्वक करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री राम कथा में मुख्य वक्ता दिवाकर शास्त्री कथा करेंगे। समागम की तैयारियां जारी हैं।











