MBD WEB NEWS

CM भगवंत मान ने गैंगस्टरों को दी खुली चेतावनी, कहा अगर गोली चलाओगे तो मां की गोद में बैठकर चूरी नहीं खा पाओगे

CM भगवंत मान ने गैंगस्टरों को दी खुली चेतावनी, कहा अगर गोली चलाओगे तो मां की गोद में बैठकर चूरी नहीं खा पाओगे

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गैंगस्टरों को सख्त चेतावनी दी है। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जहां राज्य में सड़क ढांचे को बेहतर बनाने की बात कही वहीं गैंगस्टरों को चेतावनी दी है। CM मान ने गैंगस्टर नेटवर्क पर भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी अगर कानून से खिलवाड़ करेगा, तो उसे सख्त परिणाम झेलने पड़ेंगे। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर गोली चलाओगे तो मां की गोद में बैठकर चूरी नहीं खा पाओगे। उन्होंने विपक्षी नेताओं द्वारा गैंगस्टर गतिविधियों पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया।

पंजाब में गैंगस्टर गतिविधियों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा विधानसभा स्पीकर को भेजे गए पत्र पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रिएक्शन दिया है। मान ने कहा कि अगर रंधावा को राज्य में गैंगस्टरों की जानकारी है, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि वे कौन हैं और कहां सक्रिय हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जिन गैंगस्टरों की बात रंधावा कर रहे हैं, वही लोग पहले उनकी ही सरपरस्ती में पनपे थे और वह खुद कई बार उनके नाम मंचों पर ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में डर फैलाने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अगर कोई पेट्रोल पंप या दुकान पर हथियार चलाकर भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करेगा, तो वह यह समझ ले कि कानून उसे किसी भी तरह की ढील नहीं देगा। अपराध करने के बाद आराम से घर जाकर बैठने का समय अब खत्म हो चुका है।” पंप, दुकान आदि पर गोली चलाकर आरोपी अपनी मां की गोद में बैठकर चूरी नहीं खा पाएगा।