MBD WEB NEWS

जानें किस जगह पर डिप्टी CM के काफिले पर हुआ हमला; गाड़ी पर फेंके गोबर और पत्थर, बोले-“छाती पर बुलडोजर चलेगा”

जानें किस जगह पर डिप्टी CM के काफिले पर हुआ हमला; गाड़ी पर फेंके गोबर और पत्थर, बोले-“छाती पर बुलडोजर चलेगा”

पटना- बिहार चुनाव प्रचार के बीच लखीसराय में उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले को घेरकर हंगामा करने का मामला सामने आया। आरोप है कि आरजेडी समर्थकों ने सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके।

घटना उस वक्त हुई जब वे सड़क पर समर्थकों से मिल रहे थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें तुरंत वाहन में बिठाया और काफिले को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन नारेबाजी करती भीड़ ने रास्ता रोक दिया। पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच भीड़ को पीछे धकेलकर मार्ग साफ कराया। विजय सिन्हा ने कहा, “ये गुंडा राजद का है और सत्ता में आ रही है एनडीए तो इनके छाती पर बुलडोजर चलेगा। ये गुंडा सब प्रत्याशी को गांव नहीं घूमने देगा। ये अच्छे यादव को भी वोट नहीं करने दिया। राजद के गुंडों पर बुलडोजर चलेगा। सत्ता में नहीं आए हैं तब तो ये हाल है। सत्ता में आ जाएंगे तो ये क्या करेंगे। ये 404 और 405 बूथ संख्या है।”

इससे पहले भी सिन्हा ने आरोप लगाया था कि हलसी प्रखंड के कुछ बूथों पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एक मतदान एजेंट को धमकाया। उनके अनुसार मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा, लेकिन “कुछ लोग अब भी बूथ कैप्चरिंग की मानसिकता रखते हैं।”