MBD WEB NEWS

उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर; मदर डेयरी का दूध 2 रुपये हुआ सस्ता, घी-पनीर के भी घटे दाम, जानें नई कीमतें…

उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर; मदर डेयरी का दूध 2 रुपये हुआ सस्ता, घी-पनीर के भी घटे दाम, जानें नई कीमतें…

 

नई दिल्ली- आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। मदर डेयरी ने घोषणा की है कि वह अपने डेयरी और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतें घटा रही है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम सरकार के GST 2.0 सुधारों के बाद उठाया गया है, जिसमें कई आवश्यक वस्तुओं पर कर कम किया गया है या पूरी तरह हटा दिया गया है। मदर डेयरी ने कहा कि अब उसका पूरा पोर्टफोलियो या तो जीरो टैक्स कैटेगरी में आता है या सबसे कम 5% स्लैब में। इसी के तहत कंपनी ने रोजमर्रा की चीजों के अलावा UHT दूध (अल्ट्रा-हाई टेम्प्रेचर मिल्क) के दाम को 2 रुपये तक घटाने का ऐलान किया है।

इन चीजों के दाम भी घटेंगे
अब रोजमर्रा के पसंदीदा प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, मक्खन, चीज़, घी, मिल्कशेक और आइसक्रीम कम कीमत पर मिलेंगे। उदाहरण के लिए –

500 ग्राम मक्खन अब 285 रुपए में मिलेगा, जो पहले 305 रुपए था।
बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम की कीमत 35 रुपए से घटकर 30 रुपए कर दी गई है।
1 लीटर UHT टोंड दूध (टेट्रा पैक) अब 75 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले 77 रुपए था।
हालांकि, पॉली पैक दूध (फुल क्रीम, टोंड, गाय का दूध आदि) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह पहले से ही GST से मुक्त है।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, “एक कंज्यूमर-फोकस्ड संगठन होने के नाते हम अपने ग्राहकों को पूरा कर लाभ दे रहे हैं। पॉली पैक दूध पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अन्य उत्पादों पर उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।” मदर डेयरी ने कहा, ‘रोजमर्रा का पॉली पैक दूध (फुल क्रीम दूध, टोंड दूध, गाय का दूध आदि) हमेशा से GST से छूट में रहा है और अब भी यही स्थिति है। इसका MRP इस पर किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा।’