दिल्ली से हरियाणा तक भूकंप के झटके , 2 दिन में दूसरी बार लोग घरों से निकले बाहर…
Share
नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मैग्नीट्यूड मापी गई है और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।
भूकंप का पता लगने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए है। बता दें कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। दिल्ली डेंजर जोन-IV में आता है, जिसका मतलब है कि यहां भूकंप का खतरा अधिक है। इस क्षेत्र में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें हैं। इससे पहले दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में गुरुवार, 10 जुलाई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गुरवारा के पास भूकंप का केंद्र था।









