MBD WEB NEWS

अदभुत : बिजली महादेव के नाम से प्रसिद्ध शिवलिंग पर गिरी बिजली, खंडित हुआ शिवलिंग;हर 12 साल बाद होती है ऐसी घटना..

अदभुत : बिजली महादेव के नाम से प्रसिद्ध शिवलिंग पर गिरी बिजली, खंडित हुआ शिवलिंग;हर 12 साल बाद होती है ऐसी घटना..

कुल्लू- हिमाचल प्रदेश में स्थित बिजली महादेव पर बिजली गिरने की जानकारी सामने आई है। जिस कारण शिवलिंग खंडित हो गया है। बिजली महादेव मंदिर के अंदर पिंडी पर हर 12 साल बाद बिजली गिरती है, जिसके बाद पिंडी पर लगाया मक्खन का लेप खंडित हो जाता है।

यहां पर आज भी भगवान शिव मंदिर के पुजारी को हर साल देव आदेश देते हैं। शिवलिंग खंडित होने के बाद मंदिर के पुजारी व सहयोगी फिर से पिंडी को मक्खन का लेप करते हैं। बिजली गिरने की घटना दो सप्ताह पूर्व हुई दिन के समय अचानक आसमान से बिजली गिरी और शिवलिंग खंडित हो गया। उस समय मंदिर में दो युवक भी दर्शन कर रहे थे। मंदिर का पुजारी पूजा के कार्य से मंदिर के बाहर था। दोनों युवकों ने बताया कि शिवलिंग खंडित हो गया और मंदिर के पुजारी ने अंदर जाकर शिवलिंग को भी देखा। इसके बाद मंदिर प्रबंधन के द्वारा दो सप्ताह पहले हुए इस घटना के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था और श्रद्धालुओं को भी मंदिर में न आने के बारे में निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब शिवलिंग को पूरी तरह से जोड़ दिया गया और भक्त अब भगवान बिजली महादेव के शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। बता दें कि ‘मंदिर के भीतर स्थापित शिवलिंग पर हर 12 साल बाद भयंकर आसमानी बिजली गिरती है।