‘पिक्चर अभी बाकी है!…’ भारत के पूर्व आर्मी चीफ की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले..
![]()
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई की है। मंगलवार देर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन मुख्य आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ट्रेनिंग कैंप उड़ा दिए हैं। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत की भारत के इस सख्त एक्शन में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय भी तबाह हो गया है। अब इस पर भारत के पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि, ‘पिक्चर अभी बाकी है!…पूर्व आर्मी चीफ के बयान को पर लोग हैरत जता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा एक बार फिर पाकिस्तान पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मनोज मुकुंद नरवणे का ट्वीट।
पहलगाम में मारे गए थे 26 पर्यटक
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। अंधाधुध गोलीबारी में 26 पर्यटकों की मौत हो गई और इस हमले में 17 लोग घायल हुए। दावा है कि, आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और उनमें से केवल हिन्दुओं को ही निशाना बनाया। घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।








