MBD WEB NEWS

विधानसभा से वॉकआउट ; पंजाब में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए राजा वडिंग समेत कई नेता

 विधानसभा से वॉकआउट ; पंजाब में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए राजा वडिंग समेत कई नेता

 

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन यानी आज विपक्षियों के द्वारा वॉकआउट कर लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानी व कई मुद्दों के लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग और कांग्रेसी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी गिनती में पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं, राजा वडिंग, सुखजिंदर रंधावा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही विधानसभा की तरफ कूच किया तो पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।