सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद किया बरामद..
कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा और कुपवाड़ा इलाकों में भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पिस्तौल के साथ गोला-बारूद जैसी चीजें बरामद की गई हैं। भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, “14 फरवरी 2025 को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सामान्य क्षेत्र बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पैन, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।”
12 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मंगलवार को LoC के पास IED ब्लास्ट में सेना के दो अफसर शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जम्मू जिले के खौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टल क्षेत्र में LoC के पास IED ब्लास्ट हुआ। इसमें 3 सैनिक घायल हो गए, जिन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर थी। सूत्रों के मुताबिक, जब कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में सेना की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी रिमोट कंट्रोल डिवाइस से IED धमाका हुआ था।









