तहसील परिसर जालंधर में पार्किंग ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ नाजर विभाग से शिकायत..
जालंधर के तहसील परिसर में पार्किंग ठेकेदार द्वारा मनमानी किए जाने का मामला सामने आया है। ललित धीमान नामक एक व्यक्ति ने इस संबंध में नाजर विभाग में शिकायत की है।
ललित धीमान ने बताया कि आज सुबह 11:40 बजे वे गेट नंबर 4 के अंदर अपनी मोटरसाइकिल से किसी जानकर को तहसील परिसर के अंदर उतार कर जैसे ही वापस घुमा तो उसे पार्किंग ठेकेदार के करिंदे ने रोक कर जबरन पैसे मांगे। उसने कहा कि मैंने तो अपनी बाइक पार्किंग में पार्क की ही नहीं तो पैसे किस बात के। इस बात को लेकर पार्किंग ठेकेदार के करिंदे द्वारा गाली-गलौज की गई।
जब बात ठेकेदार से की गई तो उसने भी कहा कि हम तो पैसे लेंगे ही और उसने भी बदतमीजी से बात की। जब उसे शिकायत की बात कही गई तो उसने कहा कि जिससे मर्जी शिकायत कर लो, हमारी तो सेटिंग है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि सूत्रों से पता लगा है कि इस ठेकेदार द्वारा पहले भी कई लोगों से ऐसा ही व्यवहार करने के कारण झगड़ा हो चुका है, जिसकी शिकायत कई बार हो चुकी है। फिर भी इसको ब्लैकलिस्ट करने की जगह हर साल इसी को ही ठेका दे दिया जाता है।
ललित धीमान ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की है कि तहसील परिसर में पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करें और नाजर विभाग के अधिकारियों की भी जांच करवाई जाए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या इस ठेकेदार के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई की जाएगी या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। फिलहाल तो शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को न्याय की उम्मीद है।











