MBD WEB NEWS

जानें किस जगह पर स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल ने प्रशासन में मचाया हड़कंप

जानें किस जगह पर स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल ने प्रशासन में मचाया हड़कंप

 

  
 

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): राजधानी दिल्ली में आज (शुक्रवार) को फिर से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, धमकी के ई-मेल से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि द्वारका स्थित स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया है। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 7.05 बजे धमकी के संबंध में सूचना मिली। पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और दमकल की गाड़ियां द्वारका के सेक्टर-7 स्थित स्कूल के अंदर तलाशी ले रही हैं।

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच की जा रही है।