MBD WEB NEWS

 सुखोई प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट ऑपरेशन सिंदूर निभा चुके है अहम रोल, पिता ने बताई पूरी कहानी

 सुखोई प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट ऑपरेशन सिंदूर निभा चुके है अहम रोल, पिता ने बताई पूरी कहानी

 

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर असम में सुखोई Su-30 MKI क्रैश में शहीद हो गए. उनके पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की पूर्वेश ऑपरेशन सिंदूर का भी हिस्सा थे. उनके घरवालों को उस समय इसकी कोई जानकारी नहीं थी. पूर्वेश के पिता ने ऑपरेशन सिंदूर का वो वाक्या बताया.

 

ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे सुखोई प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट, पिता ने बताई पूरी कहानी

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग में इंडियन एयर फोर्स के सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद शहीद हो गए थे. ये ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे. ये ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जानलेवा आतंकी हमले के बाद चलाया गया था. शहीद पूर्वेश के पिता रवींद्र दुरगकर ने कहा कि परिवार को शुरू में नहीं पता था कि 28 साल के दुरगकर ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे. न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उनके पिता ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने के 15 दिन बाद हमें पता चला कि पूर्वेश ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे. उस दौरान उनके पास उनका मोबाइल फोन नहीं था. हम उस दौरान उनके टच में नहीं थे.

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. यह हमला पाकिस्तान के आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक प्रॉक्सी, द रेजिस्टेंस फ्रंट ने किया था. सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और PoK में कई आतंकी कैंपों पर हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए.

प्लैन क्रैश से एक दिन पहले की थी बेटे से बात

 

इसके बाद पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसे भारत पूरी बहादुरी के साथ रोका. जवाब में भारत ने पाकिस्तान के एयरफील्ड पर हमला किया. 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया. उनके पिता ने कहा कि क्रैश से एक दिन पहले उन्होंने अपने बेटे से बात की थी.