राज्यसभा में नड्डा ने राहुल गांधी को कहा अबोध बालक, खरगे बोले- लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने से रोका
संसद का बजट सत्र हंगामेदार रहा, विशेषकर राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने न दिए जाने के आरोप पर मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल का समर्थन किया
वहीं जेपी नड्डा ने कांग्रेस को ‘अबोध बालक’ और पार्टी बंधक न बनाने की सलाह दी है.
जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे
संसद के बजट सत्र का गुरुवार यानी आज सातवां दिन है. लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू की गई. हालांकि इसे तुरंत ही स्थगित कर दिया गया. वहीं राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है. इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की बात राज्यसभा मत करिए. कांग्रेस पार्टी को अहंकार से बचना चाहिए. पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं.
कार्यवाही के दौरान ही संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खरगे से कहा- 4 दिन हो चुके हैं. राहुल गांधी नियम नहीं मानते हैं. आप उन्हें समझाते क्यों नहीं हैं. आपको समझना चाहिए.








