के नोट को बंद करने की कोई योजना नहीं है। एटीएम से इन नोटों को हटाने की बात पूरी तरह से निराधार और फर्जी है। 500 रुपये के नोट पूरी तरह से ‘लीगल टेंडर’ (वैध मुद्रा) हैं और इनका इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा।
अफवाहों पर ध्यान न दें
सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी अप्रमाणित और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। किसी भी जानकारी को फॉरवर्ड करने से पहले आधिकारिक सरकारी सूत्रों से उसकी पुष्टि अवश्य करें।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब 500 रुपये के नोटों को लेकर ऐसी अफवाह उड़ी हो। इससे पहले जून में भी इसी तरह के दावे किए गए थे कि मार्च 2026 में नोटबंदी होगी, जिसे सरकार ने उस समय भी ‘फेक न्यूज’ करार दिया था। यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने की एक कोशिश है।









